जागो बिहार

आपके गाँव का पैसा कहाँ गया? पूछना आपका हक़ है।

सूचना का अधिकार (RTI) से कोई भी भारतीय नागरिक सरकार से सवाल पूछ सकता है। सिर्फ़ ₹10 में।

RTI कैसे लगाएँ तैयार आवेदन कॉपी करें

RTI क्या है?

सरकार जनता के पैसे से चलती है, इसलिए जनता को हिसाब माँगने का हक़ है। RTI से आप मुखिया, पंचायत, BDO, DM, किसी भी सरकारी विभाग, राज्य या केंद्र सरकार से कागज़ और आँकड़े माँग सकते हैं।

फीस ₹10BPL परिवार को फीस नहीं लगती (प्रमाण-पत्र की कॉपी लगाएँ)।
जवाब 30 दिन मेंजवाब न मिले तो अपील का रास्ता है।
सवाल या दस्तावेज़ माँगें"क्यों हुआ?" की जगह पूछें: कितना पैसा आया, किसे मिला, कब मिला।

ध्यान रखें: RTI सरकारी दफ़्तरों से पूछी जाती है, निजी व्यक्ति या कंपनी से नहीं।

RTI कैसे लगाएँ

  1. तय करें क्या पूछना है। पैसा, सड़क, आवास, मनरेगा या कुछ और। नीचे "समस्या किससे पूछें" देखें।
  2. आवेदन तैयार करें। नीचे अपना नाम-गाँव भरें, आवेदन कॉपी करें। कागज़ पर लिखकर या ऑनलाइन चिपकाकर भेजें।
  3. फीस ₹10 दें। पोस्टल ऑर्डर, दफ़्तर में नकद (रसीद लें) या ऑनलाइन।
  4. जमा करें। बिहार सरकार के दफ़्तर: jaankari.bihar.gov.in (फोन से भी सुविधा है: 155311, कॉल शुल्क लगता है)। केंद्र सरकार: rtionline.gov.in। या रजिस्टर्ड/स्पीड पोस्ट से। रसीद संभालकर रखें।
  5. 30 दिन इंतज़ार करें। जवाब न आए या अधूरा हो, तो 30 दिन के भीतर प्रथम अपील करें (मुफ़्त)। फिर 90 दिन में सूचना आयोग में द्वितीय अपील।

नियम, फीस और पोर्टल बदल सकते हैं। भेजने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाँच लें।

तैयार आवेदन

अपना नाम और गाँव भरें। आवेदन अपने-आप बदल जाएगा। फिर "कॉपी करें" दबाएँ।

PIO (जन सूचना अधिकारी) का सही पता प्रखंड कार्यालय (BDO) से पूछें या jaankari.bihar.gov.in पर देखें।

अपनी पंचायत का पैसा खुद देखें

ये सरकारी पोर्टल मुफ़्त हैं। जो जानकारी यहाँ अधूरी या गायब हो, उसे RTI से पूछें।

egramswaraj.gov.in

पंचायत चुनें और योजना, खर्च और कार्य-योजना देखें।

nrega.nic.in

मनरेगा के काम, मजदूरों की हाज़िरी (मस्टर रोल) और भुगतान।

rhreporting.nic.in

प्रधानमंत्री आवास (PMAY-G) के लाभार्थी और किस्तें।

auditonline.gov.in

पंचायत की ऑडिट रिपोर्ट।

RTI में हमेशा माँगें: राशि, तारीख, काम का नाम, ठेकेदार/लाभार्थी का नाम, स्वीकृति आदेश की संख्या।

समस्या किससे पूछें

दफ़्तर के नाम हर जगह थोड़े अलग हो सकते हैं। नीचे आम तौर पर जिम्मेदार दफ़्तर हैं।

टूटी सड़क

ग्राम पंचायत, प्रखंड (BDO) या ग्रामीण कार्य विभाग।

RTI में माँगें: स्वीकृति, लागत, लंबाई-चौड़ाई, ठेकेदार, माप-पुस्तिका।

नाली और सफ़ाई

ग्राम पंचायत (मुखिया/सचिव), BDO।

RTI में माँगें: पंचायत को मिला पैसा और सफ़ाई/नाली पर खर्च।

आवास (PMAY-G)

प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO)।

RTI में माँगें: लाभार्थी सूची, किस्तें, आवेदन रद्द होने का कारण।

राशन कार्ड

प्रखंड/जिला आपूर्ति पदाधिकारी।

RTI में माँगें: आवेदन की तारीख, अभी की स्थिति, देरी का कारण।

पेंशन

BDO या समाज कल्याण विभाग।

RTI में माँगें: लाभार्थी सूची, पेंशन रुकने का कारण।

मनरेगा

पंचायत रोज़गार सेवक, कार्यक्रम पदाधिकारी, BDO।

RTI में माँगें: मस्टर रोल, मजदूरी भुगतान।

डरें नहीं, तरीके से पूछें

  1. RTI पूछना कानूनी हक़ है। आवेदन और रसीद की कॉपी हमेशा रखें।
  2. सवाल सिस्टम से पूछें, किसी व्यक्ति पर आरोप न लगाएँ। सिर्फ़ कागज़ और आँकड़े माँगें।
  3. धमकी मिले तो पुलिस (112) को बताएँ और हमें भी लिखें।

यह वेबसाइट सामान्य जानकारी देती है, कानूनी सलाह नहीं। ज़रूरत हो तो वकील या सूचना आयोग से पूछें।

मदद चाहिए?

Instagram पर कमेंट या DM में अपना सवाल लिखें। हम समझाने में मदद करेंगे। हम आपकी जगह आवेदन नहीं भर सकते और नतीजे की गारंटी नहीं दे सकते।

Instagram पर सवाल पूछें Telegram पर दोस्तों को भेजें